Home » लेटेस्ट खबर » 10 साल से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के विनियमितीकरण की तैयारी, मृतक आश्रितों को एक सप्ताह में नौकरी के निर्देश

10 साल से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के विनियमितीकरण की तैयारी, मृतक आश्रितों को एक सप्ताह में नौकरी के निर्देश

Share This Article

हरिद्वार। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को एक सप्ताह के भीतर सेवायोजित करने और 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों के विनियमितीकरण के संबंध में कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन, ईपीएफ, श्रम कार्ड, गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों और अन्य सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके अधिकारों और सुविधाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार बोनस देने और वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
मकवाना ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए मलिन बस्तियों और उनके निवास वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। खुले नालों, सीवर और सेफ्टी टैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों का सर्वे कर सूची तैयार करने तथा उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, एसपी सिटी दीपक सिंह, रुड़की नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 9
Users Today : 57
Users Yesterday : 316