हरिद्वार। बिजली विभाग की ओर से लाइन निर्माण और अनुरक्षण कार्य के चलते अगले तीन दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर ने 31 अक्टूबर, एक नवंबर और दो नवंबर को बिजली बंद रखने का कार्यक्रम जारी किया है। खास बात यह है कि रविवार को भी सुबह से शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पानी भरने से लेकर बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटाने होंगे।
विभाग की ओर से जारी 29 अक्टूबर की विद्युत बंदी सूचना के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर नई विद्युत लाइन निर्माण, अनुरक्षण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
31 अक्टूबर, शनिवार को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक
जगजीतपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े फक्खरपुर, कटारपुर, मिस्सरपुर, जियापोता, अजीतपुर और पंजनहेड़ी सहित उपकेंद्र से पोषित होने वाले सभी घरेलू, अघरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
गुरुकुल उपकेंद्र से जुड़े बहादरपुर जट्ट, दुर्गा विहार, जमालपुर कलां और गाड़ोवाली क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक
ज्वालापुर-द्वितीय उपकेंद्र से जुड़े अहबाब नगर, धीरवाली, चाकलान, मातियानी, लक्कड़हारान, घोसियान, विष्णुलोक कॉलोनी, कड़च्छ, तेलियान, कोटरवान, अंबेडकर नगर, लोढ़ामंडी, मारवाड़ी, कटहरा बाजार, बेगमपुरा और मंडी का कुआं क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
कनखल उपकेंद्र से जुड़े रेलवे रोड बाजार, शास्त्री नगर, गोल गुरुद्वारा के आसपास का क्षेत्र, श्रीराम चौक, फक्कड़ पीर और सेक्टर-दो बैरियर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इंद्रलोक उपकेंद्र से जुड़े रावली महदूद, इंद्रलोक और सिडकुल हाईवे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पीएसी उपकेंद्र से जुड़े शिवालिक नगर, टिहरी विस्थापित, गंगा नगरी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
———–
एक नवंबर, रविवार को इन क्षेत्रों में कटौती
सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक
पुल जटवाड़ा उपकेंद्र से जुड़े सीतापुर, पुल जटवाड़ा, हरिलोक कॉलोनी का आंशिक क्षेत्र, पावधोई, कस्सावान, चौक बाजार, मेन बाजार और पीठ बाजार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुभाषनगर सहित उपकेंद्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
—————–
शिवालिक नगर उपकेंद्र से जुड़े संपूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद, रामधाम कॉलोनी, बहादुरपुर, रावली महदूद, हरिका विहार और सलेमपुर चौक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
—————-
दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक
बहादराबाद उपकेंद्र से जुड़े जमालपुर खुर्द, रानीपुर झाल, नक्षत्र वाटिका, इब्राहिमपुर, सलेमपुर, सिडकुल हाउसिंग, बहादराबाद टाउन, अशोक वाटिका, दादूपुर गोविंदपुर, हंस आई केयर हॉस्पिटल, ग्रीन सिटी और वसुंधरा एन्क्लेव क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
—————-
ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से जुड़े सराय, राजलोक कॉलोनी, हरिलोक कॉलोनी, सब्जी मंडी क्षेत्र, जर्सी कट्टी, गायत्री विहार, दुर्गा विहार, ट्रांसपोर्ट नगर, इक्कड़ कलां, इक्कड़ खुर्द, दीनारपुर, नया गांव, रघुनाथ मिल और मेसर्स मननवाला ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
—————–
सहदेवपुर उपकेंद्र से जुड़े शांतरशाह, हरिआश्रय, पतंजलि के आसपास का क्षेत्र, सहदेवपुर और अमरापुर घाट सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
————-
दो नवंबर, सोमवार को भी सात घंटे की कटौती
जगजीतपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े फक्खरपुर, कटारपुर, मिस्सरपुर, जियापोता, अजीतपुर और पंजनहेड़ी सहित सभी संबंधित घरेलू, अघरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
—————
उपभोक्ता पहले ही कर लें तैयारी
तीन दिन की बिजली कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं को पहले से ही अपनी व्यवस्था करनी होगी। घरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरणों से संबंधित काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। दुकानदार और औद्योगिक इकाइयां भी अपने काम की योजना बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखकर बनाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।














Users Today : 61
Users Yesterday : 189