Home » राजनीति » संघर्ष का मूल्य तस्वीरों से नहीं, नीयत और कर्म से तय होता है: उमेश कुमार

संघर्ष का मूल्य तस्वीरों से नहीं, नीयत और कर्म से तय होता है: उमेश कुमार

Share This Article

हरिद्वार (POOJA SINGH) खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी एक तस्वीर को लेकर हो रही टिप्पणियों पर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी तस्वीर को देखकर निष्कर्ष निकालना आसान है, लेकिन उसके पीछे का संघर्ष, उद्देश्य और परिस्थितियां समझना जरूरी है।

उमेश कुमार ने लिखा कि संबंधित तस्वीर 49 डिग्री तापमान के दौरान की है, जब वह भीषण गर्मी में लगातार कई घंटे जनता के बीच रहे। उन्होंने कहा कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर तस्वीरों पर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन उसी परिस्थितियों में जनता के बीच रहकर काम करना ही वास्तविक जनसंघर्ष है।

उन्होंने बताया कि तस्वीर में उनके साथ भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद भी मौजूद थे। उनके अनुसार यह तस्वीर किसी दिखावे की नहीं, बल्कि एक पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचने के उद्देश्य से किए गए सफर की झलक है। उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि समाज की स्वीकार्यता और विश्वास से स्थापित होता है।

उमेश कुमार ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना है, न कि बांटना। उन्होंने लिखा कि लोग उनके साधनों का नहीं, बल्कि उनके कार्य, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का मूल्यांकन करें। उन्होंने आलोचकों से कहा कि सवाल पूछना और आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी के संघर्ष का उपहास करने से पहले उसके रास्ते पर चलकर देखना चाहिए।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86