POOJA SINGH हरिद्वार।मातृ सदन ने दावा किया है कि उसे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि सोमवार रात हरिद्वार जनपद के महतोली, भुवापुर, बाड़ीटीप, नेहंदपुर, प्रतापपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की तैयारी की गई है। संस्था ने आरोप लगाया कि विभिन्न स्टोन क्रेशरों पर जेसीबी, पोकलैंड मशीनें, डंपर और अन्य भारी वाहन पहले से एकत्र किए जा चुके हैं तथा खनन शुरू कराने की योजना है।
मातृ सदन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला खनन अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारियों को पूर्व सूचना दे दी गई है। संस्था का कहना है कि यदि सूचना के बावजूद अवैध खनन होता है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ न्यायालय की अवमानना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञप्ति में कुछ व्यक्तियों के नाम भी लेते हुए अवैध खनन से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं। संस्था ने कहा कि ये नाम उसे “विश्वसनीय सूत्रों” से प्राप्त जानकारी के आधार पर मिले हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित व्यक्तियों की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है।
मातृ सदन ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती, संदिग्ध मशीनों और वाहनों को जब्त करने, स्टोन क्रेशरों की रात्रिकालीन निगरानी एवं वीडियोग्राफी कराने तथा अवैध खनन को संरक्षण देने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संस्था ने कहा कि यदि अवैध खनन नहीं रोका गया तो वह न्यायालय की शरण लेने के साथ जनआंदोलन किया जाएगा।














Users Today : 65
Users Yesterday : 127