Home » अजब – गजब » फाइलों में पूरी, जमीन पर अधूरी निकली विधायक निधि की सड़क

फाइलों में पूरी, जमीन पर अधूरी निकली विधायक निधि की सड़क

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरगाहपुर में विधायक निधि से कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस सड़क को निर्माण पूरा मानते हुए अभिलेखों में दर्ज किया गया और भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, उसी कार्य की मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में न केवल स्वीकृत स्थल पर सड़क नहीं मिली, बल्कि अभिलेखों और मौके की पैमाइश में 35.50 मीटर का अंतर भी सामने आया है।

मामले की शुरुआत ग्राम दरगाहपुर निवासी कपिल कुमार की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विधायक निधि से स्वीकृत सीसी सड़क का निर्माण स्वीकृत स्थान पर नहीं कराया गया और सरकारी अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाकर धनराशि का भुगतान कर दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त जांच समिति गठित की।

जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि जिस स्थान पर सड़क स्वीकृत थी, वहां निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दूसरी दिशा में बनाई गई है। वहीं माप पुस्तिका में दो निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 205.50 मीटर दर्ज थी, जबकि मौके पर संयुक्त पैमाइश में केवल 170 मीटर सड़क मिली। इस प्रकार 35.50 मीटर का अंतर सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया दोनों सवालों के घेरे में आ गई हैं।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने तत्कालीन प्रभारी खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी, तत्कालीन अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार और तत्कालीन लेखाकार राजीव कुमार त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अभिलेखीय साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127