Home » लेटेस्ट खबर » चारधाम परियोजना पर सरकार सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

चारधाम परियोजना पर सरकार सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज-2 एवं पैकेज-3 की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, CALA स्तर पर लंबित प्रकरणों, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य संबंधित विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम परियोजना के पैकेज-2 एवं पैकेज-3 के अंतर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं तत्काल पूरी कर संबंधित भूमि का कब्जा एक सप्ताह के भीतर कार्यदायी संस्था NHIDCL को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चारधाम परियोजना राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है, इसलिए इससे जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और अन्य लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कर परियोजना की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, कल्याणी, मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी (वन भूमि हस्तांतरण), चमोली के अपर जिलाधिकारी तथा NHIDCL के अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 7 9
Users Today : 64
Users Yesterday : 127