
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत
DEHRADUN। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली यह ट्रेन रामनगर से देहरादून के बीच काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए चलेगी। नई रेल सेवा से










