रुड़की। इब्राहिमपुर घाट से रेत चोरी के आरोप में दर्ज मुकदमे में करीब नौ साल बाद पिता-पुत्र को अदालत से राहत मिल गई। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह पेश नहीं कर सका, जिसने दोनों को रेत चोरी करते हुए देखा हो। साक्ष्यों के अभाव में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोनों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
मामला नौ सितंबर 2017 का है। अभियोजन के अनुसार, गंगनहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पवन डिमरी रात में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिमपुर निवासी निन्ना उर्फ इस्माइल और उसका बेटा सुमित घाट से रेत चोरी कर रहे हैं। पुलिस टीम घाट की ओर पहुंची तो रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी।
पुलिस वाहन देखकर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे खेत में उतार दिया। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया था।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाह पेश किए, लेकिन कोई भी गवाह आरोपियों को रेत चोरी करते देखने की पुष्टि नहीं कर सका। वहीं, बचाव पक्ष के गवाहों ने बताया कि पिता-पुत्र अपने खेत में मिट्टी डालने का काम कर रहे थे और ट्रैक्टर खेत में फंस गया था। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर माना कि अभियोजन पक्ष चोरी का आरोप साबित करने में विफल रहा। इसके बाद निन्ना उर्फ इस्माइल और उसके बेटे सुमित को दोषमुक्त कर दिया गया।
लेकिन कोई भी गवाह आरोपियों को रेत चोरी करते देखने की पुष्टि नहीं कर सका। वहीं, बचाव पक्ष के गवाहों ने बताया कि पिता-पुत्र अपने खेत में मिट्टी डालने का काम कर रहे थे और ट्रैक्टर खेत में फंस गया था। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर माना कि अभियोजन पक्ष चोरी का आरोप साबित करने में विफल रहा। इसके बाद निन्ना उर्फ इस्माइल और उसके बेटे सुमित को दोषमुक्त कर दिया गया।














Users Today : 151
Users Yesterday : 189