हरिद्वार। युवती की मर्जी के बिना उसके नाम से फर्जी शादी का प्रमाणपत्र तैयार कराने और यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने एआई की मदद से शादी की तस्वीरें भी तैयार कीं और बाद में युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
शिकायत के अनुसार, छह सितंबर को युवती के परिजनों को फोन कर बताया गया कि उसकी शादी 25 अगस्त को डाडा जलालपुर निवासी युवक से कोर्ट मैरिज के जरिए हो चुकी है। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवती से बात की तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि उसने न मंदिर में शादी की और न ही कोर्ट मैरिज की।
आरोप है कि युवक ने ग्रुप-डी का फार्म भरवाने के बहाने युवती के दस्तावेज लिए थे। बिजली बिल में छूट दिलाने के नाम पर उससे ओटीपी भी हासिल किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और विवाह पंजीकरण कराया गया।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














Users Today : 20
Users Yesterday : 189