Home » नेशनल » 37 ई-बसों से बदलेगा हरिद्वार का लोक परिवहन, कनखल-सप्तऋषि तक बढ़ेगा नेटवर्क

37 ई-बसों से बदलेगा हरिद्वार का लोक परिवहन, कनखल-सप्तऋषि तक बढ़ेगा नेटवर्क

Share This Article

हरिद्वार। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हरिद्वार को 37 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रस्तावित इन बसों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सीसीआर भवन में मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बसों के रूट, तैनाती और संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नेटवर्क का विस्तार करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी ई-बस सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा ने बैठक में योजना का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि आवंटित 37 बसें नौ मीटर लंबी, 30 सीटर और वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप शहर के करीब 15 किलोमीटर मुख्य क्षेत्र में सर्कुलर बस सेवा प्रस्तावित है। यह सेवा हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी और तुलसी चौक होते हुए फिर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा सात फीडर मार्गों के माध्यम से रोशनाबाद, शिवालिक नगर, बहादराबाद, पतंजलि, जटवाड़ा पुल, धनपुरा, जगजीतपुर, शांतिकुंज और लालढांग समेत अन्य क्षेत्रों को मुख्य रूट से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सर्कुलर मार्ग के साथ रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों में बसों की प्राथमिकता से तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रियों को करीब दस मिनट के आसपास बस उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने चार्जिंग और डिपो की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप भी तैयार किए जाएंगे। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एआरटीओ नेहा झा, एआरटीओ रुड़की जितेंद्र चंद्र, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी और उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 3 3
Users Today : 51
Users Yesterday : 316