Home » अपराध » शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-सामान लेकर फरार, पांच गिरफ्तार

शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-सामान लेकर फरार, पांच गिरफ्तार

Share This Article

हरिद्वार। शादी के नाम पर युवक को अपने जाल में फंसाने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और सामान लेकर फरार होने के मामले में बहादराबाद पुलिस ने दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन, नशीला पाउडर और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की गई है।
दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी ने बृहस्पतिवार को बहादराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई योगेश पुरी का विवाह आरोपियों द्वारा कराए गए रिश्ते के तहत हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद महिला ने पति को विश्वास में लिया और मौका पाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद घर से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकमीना पुत्री राजू निवासी कोटवा, थाना कटरा, मिर्जापुर, अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार निवासी पासिया राजा, थाना लालगंज, मिर्जापुर, रागिनी पाल पत्नी पुनीत कुमार निवासी शिवनगर, थाना झिंझाना, शामली, पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी शिवनगर, थाना झिंझाना, शामली और फतेह सिंह मीना पुत्र हरिकिशन निवासी हबीबपुर, थाना सेवर, भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, उपनिरीक्षक शमशेर अली, उपनिरीक्षक करम सिंह, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह और कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 4 4 7
Users Today : 65
Users Yesterday : 316