हरिद्वार। कनखल के बैरागी कैंप में तेज रफ्तातीनर स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन गायों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को दफनाए गए तीनों गायों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं आरोपी चालक करण शर्मा उर्फ करण पंडित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब 4:35 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरागी कैंप में ओम पुल से आगे तेज और लापरवाही से दौड़ाई जा रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे मौजूद तीन गायों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को तीनों गायों के शव सड़क पर पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक घुड़सवार पुलिस लाइन की ओर भागा।
पुलिस ने तलाश की तो स्कॉर्पियो पुलिस लाइन के पीछे खड़ी मिली, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया। वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करण शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी शूद धर्मशाला, जोदामल रोड, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।














Users Today : 211
Users Yesterday : 147