Home » जीवन शैली » बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, सुमननगर में घरों से निकलना भी दुश्वार

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, सुमननगर में घरों से निकलना भी दुश्वार

Share This Article

हरिद्वार। भारी बारिश के बाद सुमननगर की टिहरी विस्थापित विकास कॉलोनी (टीएचडीसी) में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई घरों के सामने पानी जमा हो गया है। जिस कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि छोटे बच्चों को घर से बाहर भेजना मुश्किल है, जबकि पानी के बीच कीड़े-मकौड़े और सांप आने का खतरा भी बना हुआ है। जलभराव से लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है।
अब लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का रुख कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर कॉलोनी का सर्वे कराने और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दौरान हर बार यही समस्या दोहराती रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कागजी कार्रवाई के बजाय मौके पर स्थिति देखने और जनहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से नाली और सड़क की समस्या बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत कर नाली निर्माण और सड़क की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। घरों के बाहर बनी सड़क भी पानी में डूब गई है। लोगों का कहना है कि यह सड़क उन्होंने आपस में पैसे जुटाकर बनवाई थी, लेकिन जल निकासी नहीं होने के कारण उसका भी उपयोग मुश्किल हो गया है।
जलभराव ने लोगों के रोजमर्रा के आवागमन को प्रभावित कर दिया है। घरों से निकलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी कॉलोनी के जरूरतमंद लोगों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच रहा है।
इस दौरान राहुल सिंह, मनोज पाल, धर्मेंद्र, मनजीत सिंह, नीरज, काली चरण, नीरू, संगम, मोहित, रोहित, दिव्या, सुधा, रेखा, सूरज, हनी आदि मौजूद रहे।
———

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 4 3
Users Today : 211
Users Yesterday : 147