Home » लेटेस्ट खबर » कलियर में रफ्तार का कहर! चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल

कलियर में रफ्तार का कहर! चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल

Share This Article

हरिद्वार(पूजा सिंह)। पिरान कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी रोड पर देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर और रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रुड़की के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार हादसा करीब रात 11 बजे कलियर क्षेत्र में हुआ। चार बाइकें आपस में टकराने के बाद सड़क पर गिर गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
कलियर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि चार बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि छह से सात लोग घायल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक सवार कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।
———

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 8 5 7 6
Users Today : 101
Users Yesterday : 361