सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दून पुलिस का एक्शन, 43 धार्मिक स्थलों से हटवाए नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर
देहरादून। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्देशों के अनुपालन में देहरादून पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 43 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवा दिए। कार्रवाई उन स्थानों पर की गई जहां बिना अनुमति या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित किए जा…

