देहरादून। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्देशों के अनुपालन में देहरादून पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 43 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवा दिए। कार्रवाई उन स्थानों पर की गई जहां बिना अनुमति या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित किए जा रहे थे।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण किया। अभियान के दौरान संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना सक्षम अनुमति या निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।














Users Today : 107
Users Yesterday : 106