नई दिल्ली।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है। दोबारा आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एनटीए ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। कट-ऑफ पार करने वाले अभ्यर्थी अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
ऑल इंडिया कोटा (15 प्रतिशत) की सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करेगी, जबकि 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य अपनी-अपनी काउंसलिंग आयोजित करेंगे। अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्कोरकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सहित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- NTA की आधिकारिक NEET वेबसाइट पर जाएं।
- NEET UG 2026 Result या Download Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कड़ी रही प्रतिस्पर्धा
इस वर्ष परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहा। 138 अभ्यर्थियों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। परीक्षा का सर्वोच्च स्कोर 715/720 रहा, जिसे पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किया। उल्लेखनीय है कि 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में 93 प्रतिशत से अधिक पहली बार परीक्षा देने वाले छात्र थे।














Users Today : 107
Users Yesterday : 106