Home » अजब – गजब » हरिद्वार बिजली दफ्तरों से ‘साहब’ गायब, आईडी के फेर में उपभोक्ताओं का काम बंद

हरिद्वार बिजली दफ्तरों से ‘साहब’ गायब, आईडी के फेर में उपभोक्ताओं का काम बंद

Share This Article

हरिद्वार। ऊर्जा निगम के दफ्तरों में अधिकारी न हों तो उपभोक्ताओं के काम भी ठप हो जाते हैं। हरिद्वार डिवीजन के मायापुर और बैरागी कैंप उपखंड में यही स्थिति बनी हुई है। दोनों उपखंडों के एसडीओ लंबे समय से छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भी कई-कई दिन तक कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
व्यवस्था की सबसे बड़ी खामी यह है कि विभाग के कई जरूरी काम संबंधित अधिकारियों की आईडी से ही पूरे होते हैं। एसडीओ की अनुपस्थिति में ये काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। संबंधित एसडीओ के मोबाइल नंबर तक बंद बताए जा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने और उनका समाधान करने वाला जिम्मेदार अधिकारी कौन है, यह स्पष्ट नहीं है।
मायापुर उपखंड की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक उपभोक्ता अपने नाम की स्पेलिंग ठीक कराने के लिए करीब दो सप्ताह से चक्कर काट रहा है। आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बावजूद अभिलेखों में संशोधन नहीं हुआ। हर बार कार्यालय पहुंचने के बाद भी उसे समाधान नहीं मिल रहा। नाम संशोधन जैसे सामान्य काम के लिए पखवाड़े भर का इंतजार विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है। बैरागी कैंप में भी कनेक्शन समेत अन्य कार्यों में देरी की शिकायतें हैं।
अधिशासी अभियंता दीपक सैनी का कहना है कि उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही अधिकारियों के स्थान पर दूसरे अधिकारियों की तैनाती की उम्मीद है।
मुख्य अभियंता मोहित जोशी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। लापरवाही की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों की अनुपस्थिति में भी उपभोक्ताओं के काम नहीं रुकने चाहिए। इसके लिए संबंधित उपखंडों में अन्य कर्मचारियों को जरूरी कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 2 5 0 2 2
Users Today : 21
Users Yesterday : 158