हरिद्वार। सरकारी कैंटीन में बैठकर शराब पीने की जिद और फिर विरोध करने पर मारपीट। बोंगला गांव की सरकारी ठेका कैंटीन में तीन युवकों पर दबंगई दिखाने और कर्मचारी व संचालक को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान विकास चौहान अपने दो साथियों के साथ कैंटीन पहुंचा था। वहां शराब पीने से मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर कर्मचारी चंद्रभान कश्यप और राकेश के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे संचालक निखिल कुमार को भी नहीं बख्शा गया। उनके सिर पर लोहे के कड़े और किसी ठोस वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी चंद्रभान कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बोंगला गांव स्थित सरकारी ठेका कैंटीन में कर्मचारी है। आरोप है कि 15 नवंबर को ग्राम प्रधान विकास चौहान, अभि चौहान और योगेश चौहान कैंटीन पहुंचे। तीनों ने वहां बैठकर शराब पीने का दबाव बनाया। कैंटीन बंद करने की बात कहने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान चंद्रभान और कर्मचारी राकेश को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कैंटीन संचालक निखिल कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में निखिल के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।














Users Today : 21
Users Yesterday : 158