हरिद्वार। सोशल मीडिया पर बैरागी कैंप में टीनशेड निर्माण कार्य से जुड़े एक कथित टेंडर पत्र के वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस कर्मियों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अत्यंत आवश्यक कार्य कराया जा रहा है और इसमें सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि वायरल फोटो और वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप में टीनशेड निर्माण का सीमित कार्य केवल आवश्यकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को अस्थायी ठहरने की सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि संबंधित कार्य के लिए पहले ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसमें दो निविदाएं प्राप्त हुईं, लेकिन एक तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई। एकल निविदा पर प्रथम बार कार्य आवंटित नहीं किया जा सकता, इसलिए शेष कार्य नियमानुसार नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में लगभग ढाई लाख रुपये का सीमित कार्य उनके वित्तीय अधिकारों के तहत कराया जा रहा है।
——–














Users Today : 107
Users Yesterday : 106