बैरागी कैंप टीनशेड निर्माण पर पीडब्ल्यूडी ने दी सफाई, बोले- नियमों के तहत हो रहा है कार्य
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर बैरागी कैंप में टीनशेड निर्माण कार्य से जुड़े एक कथित टेंडर पत्र के वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस कर्मियों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा…

