हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक पर घर में अकेली युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का आरोप लगा है। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसके गले में कुत्ते का पट्टा बांध दिया।
आरोप है कि यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि करीब 10-12 लोग घर में घुसे और युवक को घेर लिया। यह भी आरोप है कि बिस्तर से युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। युवक समुदाय विशेष से आता है। युवक को गले में पट्टा बांधकर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106