Home » धार्मिक » सल्ट में गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और रुद्रपुर तहसील भवन को धामी की मंजूरी

सल्ट में गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और रुद्रपुर तहसील भवन को धामी की मंजूरी

Share This Article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में धार्मिक स्थलों, प्रशासनिक आधारभूत ढांचे और ग्रामीण विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र स्थित कलझीपा जोशी में गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में नए तहसील भवन के निर्माण के लिए 13.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए प्रथम किस्त के रूप में 5.40 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी प्रदान किया।
नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों से फसलों और आबादी की सुरक्षा के लिए घेरबाड़, जाल एवं सुरक्षा दीवार तथा सोनकिल नामे तोक से कुएं तक सीसी रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए 93.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत खड़ीखाल के पुलिया नामे क्षेत्र में सड़क से सारी केमर गांव के डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा एवं रेलिंग मार्ग निर्माण के लिए 52.06 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 5
Users Today : 103
Users Yesterday : 106