Home » लेटेस्ट खबर » उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में दम, धामी ने किया सम्मानित

उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में दम, धामी ने किया सम्मानित

Share This Article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों का सम्मान किया। उन्होंने पिथौरागढ़ की निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए प्रशिक्षक बृजेंद्र मल्ल और ललित कुँवर को भी सम्मान प्रदान किया।
हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकिता चंद ने 60 किलोग्राम और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वहीं पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान कायम कर सके। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की बेटियां भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। कार्यक्रम में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 0 3
Users Today : 71
Users Yesterday : 106