Haridwarउत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी विस्तारित तिथि तक संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
विश्वविद्यालय में योग, कंप्यूटर, संस्कृत, पर्यावरण जागरूकता और व्यावहारिक अंग्रेजी सहित विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा योग, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड एवं पौरोहित्य तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग जैसे विषयों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
स्नातक स्तर पर शास्त्री सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर योग, पत्रकारिता, नव्यव्याकरण, संस्कृत साहित्य, दर्शनशास्त्र, इतिहास, शिक्षा, हिंदी एवं भाषाविज्ञान, वेद (शुक्ल यजुर्वेद) और ज्योतिष जैसे विषयों में अध्ययन का अवसर विद्यार्थियों को मिल रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश संबंधी सूचना विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361