Home » आदेश » एएसपी अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण, दीपक सिंह को हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी

एएसपी अभय सिंह को हरिद्वार ग्रामीण, दीपक सिंह को हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी

Share This Article

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासनादेश में हरिद्वार से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर के पद पर तैनात किया गया है।
आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उप सेनानायक बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर की जिम्मेदारी मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंह नगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सतर्कता राजेश कुमार भट्ट को पुलिस मुख्यालय तथा 31वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह को सतर्कता में तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 1 3
Users Today : 181
Users Yesterday : 147