हरिद्वार। आरसीएम परिवार की ओर से आरसीएम दिवस एवं सेवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरसीएम परिवार से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सेवा, सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि आरसीएम परिवार स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, पौधरोपण, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करता रहा है। कार्यक्रम में योगाचार्य सर्वेश गोस्वामी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने सूर्य नमस्कार को शरीर के लिए उपयोगी बताते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में योगाचार्य पायल कश्यप, योगाचार्य आरती सैनी, कोर लीडर सुशील दीक्षित, राजेश कौशिक, सद्दाम हुसैन, आरसीएम प्राइम ऑनर हरिद्वार, पवन त्यागी, राजकुमार सैनी, सुधीर अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, डॉ. ममता, नरेश कश्यप, रानी, सोना, रेखा कौशिक, भावना अग्रवाल, श्वेता जैन और अध्यापिका रजनी सहित आरसीएम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
———-
समाजसेवियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आरसीएम परिवार की ओर से योगाचार्य एवं समाजसेविका सर्वेश गोस्वामी तथा शिव मंदिर समिति शिवालिकनगर के अध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण उत्तराखंड के देहरादून विभाग सहसंयोजक स्वतंत्र सैनी को स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।













Users Today : 181
Users Yesterday : 147