रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों और कैफे की जांच के लिए अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के सत्यापन समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
अभियान के दौरान एमएस नेचर स्पा सेंटर में कार्यरत एक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित स्पा सेंटर के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान न्यायालय को प्रेषित किया।
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक को सभी कर्मचारियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभियान के दौरान संचालकों को नियमों के प्रति लापरवाही नहीं बरतने और पुलिस का सहयोग करने की हिदायत दी गई।













Users Today : 181
Users Yesterday : 147