Home » राजनीति » ‘जन-जन के द्वार’ पहुंची सरकार, 46 हजार से अधिक लोगों ने उठाया शिविरों का लाभ

‘जन-जन के द्वार’ पहुंची सरकार, 46 हजार से अधिक लोगों ने उठाया शिविरों का लाभ

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत आयोजित विशेष शिविरों में अब तक हजारों लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। चार जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के साथ योजनाओं की जानकारी और लाभ भी दिया जा रहा है।

छह जुलाई तक आयोजित शिविरों में कुल 46,151 लोगों ने भाग लिया। इनमें 11,667 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जबकि 1,961 जन-शिकायतों का समाधान किया गया।

अभियान के तहत विभिन्न जनपदों में व्यापक भागीदारी देखने को मिली। देहरादून में सबसे अधिक 30,410, हरिद्वार में 2,859, चम्पावत में 2,537, पिथौरागढ़ में 1,700 से अधिक, पौड़ी गढ़वाल में 1,627, अल्मोड़ा में 1,401, ऊधमसिंह नगर में 1,340, चमोली में 1,025, नैनीताल में 1,009, बागेश्वर में 745, रुद्रप्रयाग में 689, टिहरी गढ़वाल में 525 तथा उत्तरकाशी में 284 लोगों ने शिविरों में भाग लिया।

शिविरों में प्रमाण-पत्रों के आवेदन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया। राज्य सरकार का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाकर पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127