Home » लेटेस्ट खबर » जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पत्नी को सरप्राइज देने आए युवक की मौत

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पत्नी को सरप्राइज देने आए युवक की मौत

Share This Article

HARIDWAR। पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए हरिद्वार से घर पहुंचे एक युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक ड्यूटी से अवकाश लेकर पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आया था।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर लौटने के लिए उठने का समय होने पर भी युवक नहीं जागा। पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर घबराकर परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की असमय मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए हरिद्वार से घर आए एक युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी कमल आर्य (30) हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी। पत्नी का जन्मदिन होने के कारण वह विशेष रूप से छुट्टी लेकर गुरुवार को घर पहुंचा था। रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद भोजन किया और सो गया।

परिजनों के अनुसार कमल को शुक्रवार सुबह हरिद्वार ड्यूटी पर लौटना था। इसके लिए उसे लालकुआं से सुबह छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी। सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कुछ घंटे पहले तक पत्नी का जन्मदिन मना रहा परिवार अचानक मातम में डूब गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 8 0
Users Today : 65
Users Yesterday : 127