Home » जीवन शैली » ‘चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शेंगे, यह मां-बाप की हत्या और गोहत्या जैसा पाप: धामी’

‘चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शेंगे, यह मां-बाप की हत्या और गोहत्या जैसा पाप: धामी’

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर सामने आए मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह का कृत्य आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य गौहत्या और अपने माता-पिता की हत्या के समान महापाप है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को हरिद्वार में मुरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से चल रही है और एसआईटी के अपने निर्धारित प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंदिरों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल एसआईटी अपनी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86