Home » मौसम » आफत की बारिश :: जलभराव से बेहाल साबिर पाक दरगाह, ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल

आफत की बारिश :: जलभराव से बेहाल साबिर पाक दरगाह, ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल

Share This Article

Updated POOJA SINGH हरिद्वार। पिरान कलियर स्थित हज़रत साबिर पाक दरगाह में देर रात से हुई मूसलाधार बारिश ने दरगाह प्रबंधन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। लगातार बारिश के चलते दरगाह परिसर और आसपास के बाजारों में भारी जलभराव हो गया। हालात ऐसे बने कि बारिश का गंदा पानी दरगाह परिसर के अंदर तक पहुंच गया, जिससे ज़ियारत के लिए आए अकीदतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। उनका आरोप है कि यदि बरसात से पहले नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर दिखाई नहीं देता।

स्थानीय लोगों के अनुसार दरगाह के आसपास अधिकांश नाले गंदगी से जाम हैं या उन पर अतिक्रमण हो चुका है। वर्ष 2022 में भी दरगाह परिसर में इसी तरह जलभराव हुआ था, लेकिन उसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया गया। नतीजतन इस बार भी पानी की निकासी बाधित रही और दरगाह परिसर सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए।

जलभराव के दौरान जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर नजर नहीं आए, जिससे लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई। सज्जादा परिवार के शाह यावर मिया एजाज साबरी ने भी दरगाह परिसर में गंदा पानी भरने पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम पर तत्काल काम किया जाना चाहिए।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 0 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 86