Home » मौसम » उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Share This Article

POOJA SINGH देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 और 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। संभावित मौसम को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
10 जुलाई को पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। नदी-नालों, बरसाती गधेरों और जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 24 घंटे सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 1 9 1 4
Users Today : 26
Users Yesterday : 86