POOJA SINGH हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जनपद हरिद्वार के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। संभावित जलभराव, नदियों और बरसाती नालों के उफान तथा आवागमन में बाधा जैसी परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के हित में लिया गया है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार गुरुवार को पूरे जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश प्रभावी रहेगा।













Users Today : 25
Users Yesterday : 86