Updated@POOJA SINGH हरिद्वार। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के लिए अगले तीन घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। लक्सर, मंगलौर, खानपुर, गुमखाल, दुगड्डा, कोटद्वार, देवराना और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुड़की, लक्सर, रायवाला, श्रीनगर, देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, केदारनाथ समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।













Users Today : 21
Users Yesterday : 86