NEWS by POOJA SINGH हरिद्वार। लगातार हुई भारी बारिश के बीच गंगा का जलस्तर अब कुछ कम हुआ है, लेकिन इसके साथ ही कांगड़ा घाट पर गंदगी का बड़ा ढेर दिखाई देने लगा है। तेज बहाव के दौरान बहकर आया कूड़ा हरकी पैड़ी क्षेत्र की ग्रिलों और घाट की सीढ़ियों पर जमा हो गया है, जिससे घाट का स्वरूप प्रभावित हुआ है और श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऊपर की ओर से बहकर आया प्लास्टिक, लकड़ियां, कपड़े और अन्य कचरा कांगड़ा घाट व आसपास के क्षेत्र में फंस गया।
बारिश थमने के बाद घाटों पर गंदगी साफ दिखाई देने लगी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, खासकर मानसून के दौरान जब जलस्तर और बहाव तेजी से बदलता है।














Users Today : 25
Users Yesterday : 86