NEWS BY POOJA SINGH हरिद्वार। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद हरिद्वार जिले के 19 स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वर्ष 2021-22 और 2022-23 की छात्रवृत्ति से जुड़ा है। आरोप है कि संस्थानों ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का गबन किया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत की शिकायत पर कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संदिग्ध मामलों की जांच के निर्देश भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड शासन के निर्देश पर गठित उप जिलाधिकारी स्तर की जांच समितियों ने अपनी रिपोर्ट में कई संस्थानों में वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी की पुष्टि की।
इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर गौड ब्लैस पब्लिक स्कूल, एम.जी. पब्लिक स्कूल, एएसएन इंटर कॉलेज, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित कुल 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामला करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति से जुड़ा हो सकता है। जांच के लिए सीओ सदर एसपी बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन 19 संस्थानों पर दर्ज हुआ मुकदमा
गौड ब्लैस पब्लिक स्कूल, सहदेवपुर
एम.जी. पब्लिक स्कूल, अहमदपुर ग्रांट
ए.एस.एन. इंटर कॉलेज, धीरवाली, ज्वालापुर
सैनी प्राइवेट आईटीआई, औद्योगिक क्षेत्र, बहादराबाद
जय भारती प्राइवेट आईटीआई, पर्दाथा उर्फ धनपुरा
एस.बी.एन. प्राइवेट आईटीआई, टिक्कमपुर
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुस्तफाबाद
विश्व भारती पब्लिक स्कूल, गाडोवाली
मदरसा नूर-ए-हसन, हरिद्वार
जय भारत पी.एस., बिन्दुखड़क
हन्नू आईटीआई, भगवानपुर
रेडियंस एकेडमी, नेहन्दपुर सुठारी, लक्सर
रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहमतपुर, रुड़की
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुहाना
महर्षि दयानंद प्राइवेट आईटीआई, धनौरी
संस्कृति पब्लिक स्कूल, भौरी, रुड़की
फोनिक्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड बिजनेस, कांजेल इमलीखेड़ा, रुड़की
एस.डी.पी.सी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, रुड़की
ओम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, बढ़ेड़ी राजपूताना, रुड़की














Users Today : 107
Users Yesterday : 106