Home » अपराध » विधानसभा सत्र में ड्यूटी के दौरान लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

विधानसभा सत्र में ड्यूटी के दौरान लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

Share This Article

देहरादून। विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया पुलिस विभाग का कर्मचारी अचानक लापता हो गया। कई दिनों तक तलाश के बाद गुरुवार को उसका शव कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणाधार के पास गहरी खाई में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह नेगी (45) पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह, निवासी बणसोली, कर्णप्रयाग के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और गोविंदघाट थाने में तैनात था। उसकी ड्यूटी भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में लगाई गई थी। बताया गया कि वह 23 अक्टूबर से लापता था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे।
गुरुवार को स्थानीय लोगों ने लोकसत्य कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर आईटीआई के पास मवाणाधार में सड़क से नीचे खाई में शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। वीरेंद्र सिंह नेगी इस मार्ग पर किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

ढहे पुस्ते पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

घटनास्थल के आसपास सड़क का पुस्ता लंबे समय से ढहा होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि वहां न चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही बैरिकेडिंग की गई। मार्ग के अन्य स्थानों पर भी ऐसी स्थिति होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 2 4 6 3 9
Users Today : 88
Users Yesterday : 189