Home » लेटेस्ट खबर » संपत्ति हस्तांतरण हुआ आसान, धामी सरकार की पहल से लोगों को राहत

संपत्ति हस्तांतरण हुआ आसान, धामी सरकार की पहल से लोगों को राहत

Share This Article

देहरादून। संपत्ति की विरासत से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार की पहल से हजारों लोगों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए गए विरासत अभियान के तहत धारा-34 और धारा-33ए में दर्ज कुल 10,404 प्रकरणों में से 4,943 का निस्तारण किया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाकर लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है।
17 अक्टूबर 2026 को आयोजित नामांतरण दिवस के दौरान जारी विवरण के अनुसार, धारा-34 के तहत दर्ज 9,244 मामलों में से 3,835 का निस्तारण किया गया। वहीं, धारा-33ए के अंतर्गत दर्ज 1,160 मामलों में से 1,108 प्रकरण निस्तारित किए जा चुके हैं। इस तरह दोनों धाराओं में कुल 4,943 मामलों का समाधान किया गया है।
सरकार की इस पहल से संपत्ति की विरासत से जुड़े निर्विवाद मामलों में लोगों को राहत मिलने के साथ राजस्व सेवाओं को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा है। अभियान के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रिया को गति देने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। संपत्ति संबंधी मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से लोगों को परेशानी होती है। विरासत अभियान इसी परेशानी को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 2 4 9 4 9
Users Today : 106
Users Yesterday : 292