हरिद्वार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने हरिद्वार-अंब अंदौरा मेमू (गाड़ी संख्या 64511) के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया है। यह नई समय-सारिणी 25 जुलाई से प्रभावी होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार हरिद्वार से ट्रेन का प्रस्थान समय सुबह 4:40 बजे पूर्ववत रहेगा, जबकि कुछ मध्यवर्ती स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल महेश यादव ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के तहत रुड़की, धनौरी, इकरोटा, करतोली पंजाब, आगवानपुर, मंडी धनौरा, राय मेहतपुर और ऊना हिमाचल सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव का समय बदला गया है। हालांकि अंब अंदौरा स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 1:25 बजे ही पहुंचेगी।














Users Today : 107
Users Yesterday : 361