Home » अपराध » पथरी गैंगरेप कांड: तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला, छह गिरफ्तार

पथरी गैंगरेप कांड: तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया मामला, छह गिरफ्तार

Share This Article

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके साथी युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत के कड़े निर्देशों पर हुई कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता महज तीन दिन के भीतर मिली।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात सुल्तानपुर लक्सर के तीन युवक एक लड़की को मोटरसाइकिल पर लेकर फुलगढ़ जंगल के पास पहुंचे और लड़का-लड़की को छोड़कर वापस लौट गए। वहां पहले से मौजूद शराब पी रहे युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर लड़के के साथ मारपीट की और लड़की को जंगल में ले जाकर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर 13 जुलाई को थाना पथरी में बीएनएस की धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। तीन पुलिस टीमों ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार दबिशें दीं।

17 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर फुलगढ़ जंगल में दबिश देकर मोहित कुमार, सुमित, आशु, शुभम, महेश उर्फ मंत्री और आकाश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। सभी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 5
Users Today : 103
Users Yesterday : 106