Home » लेटेस्ट खबर » सेवा पखवाड़ा शिविर में 301 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा पखवाड़ा शिविर में 301 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Share This Article

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय लक्सर में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 301 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित 20 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में समान नागरिक संहिता और सशक्त भू-कानून जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सुशासन की नई मिसाल कायम की है।
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास विभाग ने पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की, जबकि ग्रामीण विकास विभाग ने पांच पात्र लाभार्थियों को तीन-तीन लाख रुपये के सीसीएल चेक प्रदान किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 0 4
Users Today : 72
Users Yesterday : 106