POOJA SINGH हरिद्वार। सुमन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बच्चियों के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के किराना दुकान संचालक 57 वर्षीय व्यक्ति ने बच्चियों को अपनी दुकान पर रोककर उसके साथ अशोभनीय हरकत की। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से बचाते हुए हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग तीन बजे बच्चियों के मिलने पर परिजनों ने उससे दो घंटे तक गायब रहने का कारण पूछा। शुरुआत में वह कुछ नहीं बता सकी, लेकिन बाद में उसने रोते हुए अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी।
बच्ची की बात सुनकर परिजन उसे उस दुकान पर ले गए, जहां घटना होने की बात कही गई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर बच्ची आरोपी की गोद में बैठी दिखाई दी। परिजनों का आरोप है कि फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि बच्ची कई बार वहां से उठकर जाने का प्रयास करती है, लेकिन आरोपी उसे रोकता है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्रामीणों के बीच से निकालकर सुमन नगर चौकी ले गई।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए पुलिस ने चौकी पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।
बच्ची के पिताओं की ओर से आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य वैधानिक प्रक्रिया भी कराई जा रही है।














Users Today : 54
Users Yesterday : 127