हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 20 जुलाई को हरिद्वार जनपद में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 20 जुलाई (सोमवार) को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालय या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106