Home » मौसम » बारिश बनी आफत: रातभर बरसा आसमान, सुबह जमींदोज हो गया मकान

बारिश बनी आफत: रातभर बरसा आसमान, सुबह जमींदोज हो गया मकान

Share This Article

हरिद्वार। रातभर हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बहादराबाद विकासखंड के एक गांव में बारिश के चलते एक मकान भरभराकर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले परिवार दूसरे भाई के मकान में चला गया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार  दिनेश कुमार निवासी पूरनपुर साल्हापुर का एक कमरे का मकान था। देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्य रात में ही दूसरे भाई के मकान में रहने चले गए। इसके बाद सुबह करीब छह बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया और देखते ही देखते पूरा ढांचा जमीनदोज हो गया। परिवार के लोगों के वहां मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
मकान गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन विभाग को देने की बात कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं विभाग की ओर से दावा किया गया कि उसे घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में सूचना देने और विभाग तक सूचना पहुंचने के दावों के बीच ग्रामीणों को तत्काल राहत का इंतजार है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने, प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और बारिश के बीच जर्जर मकानों का सर्वे कराने की मांग की है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 6 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 237