देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने रिक्ति के सापेक्ष पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के फलस्वरूप तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों की भी नवीन तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार राजेश साह को जनपद देहरादून से स्थानांतरित कर जनपद हरिद्वार भेजा गया है। वहीं प्रदीप पंत को देहरादून से 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में तैनाती दी गई है। नदीम अहमद को जनपद टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर आईआरबी-द्वितीय, देहरादून भेजा गया है।
वहीं प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दक्ष शोरखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थापलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति केड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नवीन तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय के आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।














Users Today : 6
Users Yesterday : 237