Home » अपराध » तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 9,500 रुपये की लूट, दो गिरफ्तार

तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मी से 9,500 रुपये की लूट, दो गिरफ्तार

Share This Article

हरिद्वार। सिकंदरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी से 9,500 रुपये लूटने के मामले का भगवानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से 3,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात दो युवक सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। दोनों ने 40 रुपये का पेट्रोल भरवाया और कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी ने जब 160 रुपये वापस किए, इसी दौरान आरोपियों ने उसके हाथ में रखे 9,500 रुपये छीन लिए। कर्मचारी ने उनका पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
घटना के बाद कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की।
26 सितंबर की देर रात पुलिस टीम ने सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूट की रकम में से 3,000 रुपये, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान वंश उर्फ कृष (19) निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर और अमित उर्फ प्रिंस (20) निवासी साधारणसिर, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में की है। मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 9 6 3 1
Users Today : 66
Users Yesterday : 183