Home » अजब – गजब » किसानों की बात या मनोरंजन? मंच पर किसान नहीं, ठुमकों की रही चर्चा : वीडियो वायरल

किसानों की बात या मनोरंजन? मंच पर किसान नहीं, ठुमकों की रही चर्चा : वीडियो वायरल

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार। हरिद्वार। हरकी पैड़ी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच पर एक महिला कलाकार के नृत्य प्रस्तुति देने के दौरान कुछ लोग उनके साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं और उनसे जुड़े मुद्दों पर मंथन बताया गया था, लेकिन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आयोजन की गरिमा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि किसान सम्मेलन जैसे कार्यक्रम में इस प्रकार की प्रस्तुति की क्या आवश्यकता थी।
वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला कलाकार पर नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस संबंध में आयोजन समिति या भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 1 2 4 4 5
Users Today : 213
Users Yesterday : 147