Home » राजनीति » सहकारिता सप्ताह पर हरिद्वार में वृक्षारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य फीसदी ब्याज पर ऋण

सहकारिता सप्ताह पर हरिद्वार में वृक्षारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य फीसदी ब्याज पर ऋण

Share This Article

POOJA SINGH हरिद्वार।

← Back

Thank you for your response. ✨

सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर आयोजित सहकारिता सप्ताह के तहत जिला सहकारी बैंक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि प्रदेश के दो लाख किसानों को इस वर्ष शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि उत्तराखंड में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 30 लाख किसान सहकारिता व्यवस्था से जुड़े हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग के प्रयासों से उत्तराखंड के सभी सहकारी बैंक अब लगभग 300 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में 55 नई शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार ‘खेत बचाओ अभियान’ के साथ-साथ किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने पर भी विशेष जोर दे रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के प्रशासक एवं निबंधक सहकारी समितियां आनंद ए.डी. शुक्ल ने किया, जबकि जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा और बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक सौ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

Our Visitor

0 0 2 0 7 9
Users Today : 64
Users Yesterday : 127