हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने आम, जामुन, कटहल, नीम और बेल के बीज रोपित किए तथा प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आम, जामुन, कटहल, बेल और अन्य फलों के बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करें, ताकि प्राकृतिक रूप से अधिक से अधिक वृक्ष तैयार हो सकें और हरित उत्तराखंड के निर्माण को गति मिल सके।
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत हरिद्वार से की गई है और इसे पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल से हरित हरिद्वार अभियान को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि जनसहयोग से यह पहल पर्यावरण संरक्षण का व्यापक जनआंदोलन बनेगी।














Users Today : 103
Users Yesterday : 106